Breaking News

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज पत्रकारों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े तमाम पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी मुबारक अली ने स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, “बालेश्वर लाल जी ने ही संगठन की नींव रखकर गांव-गांव और कस्बे-कस्बे तक पत्रकारिता को पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनका हमेशा से यही मानना था कि ग्रामीण भारत की आवाज और वहां की समस्याओं को मुख्यधारा में उचित मंच मिलना चाहिए।”

इस दौरान कार्यालय पर मौजूद संगठन के सभी पत्रकारों ने स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित पत्रकारों ने उनके दिखाए गए मार्ग और उच्च आदर्शों पर चलने का दृढ़ संकल्प लेते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने की बात दोहराई।

इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कमल सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, संवाददाता मुबारक अली, फैजान खान, विमलेश, सुबोध मिश्रा, एलके मिश्रा, विनोद सिंह, गौरी शंकर त्रिवेदी, विवेक त्रिवेदी, शैलेंद्र पांडे और पुनीत भटनागर सहित संगठन के कई पदाधिकारी और पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!