Breaking News

बिसौली पुलिस ने सिरौली बॉर्डर पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, नवागत चौकी इंचार्ज ने संदिग्धों की तलाशी ले परखा सुरक्षा व्यवस्था का हाल।

बिसौली पुलिस ने सिरौली बॉर्डर पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, नवागत चौकी इंचार्ज ने संदिग्धों की तलाशी ले परखा सुरक्षा व्यवस्था का हाल।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिसौली पुलिस ने सोमवार को सक्रियता दिखाते हुए सिरौली बॉर्डर पर एक व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने बॉर्डर से गुजरने वाले तमाम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की रोक-टोक कर उनकी गहनता से जांच-पड़ताल की। सोमवार को कोतवाली बिसौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दबतोरी पुलिस चौकी के नवागत प्रभारी जितेंद्र कुमार ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर बरेली जनपद की सीमा से सटे हुए मुख्य बॉर्डर पर मोर्चा संभाला और सुरक्षा के लिहाज से हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी।

बॉर्डर पर सघन चेकिंग करने के साथ ही चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने रेलवे स्टेशन परिसर का भी औचक निरीक्षण किया और वहां मौजूद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। स्टेशन पर मौजूद आम नागरिकों और यात्रियों से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई भी अज्ञात व्यक्ति, लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना बिना किसी देरी के तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी को दें, ताकि समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाए जा सकें।

नवागत चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बरेली जनपद की सिरौली सीमा से सटे इस बेहद संवेदनशील इलाके में किसी भी प्रकार की अवैध या असामाजिक गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार का औचक चेकिंग अभियान पूरी कड़ाई के साथ निरंतर जारी रहेगा। इस पूरे बार्डर चेकिंग और सुरक्षा अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, अमित कसाना, आशु शर्मा और चेतन सिंह सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मुख्य रूप से मुस्तैद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!