Breaking News

चंदौली: पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों और प्रशासनिक अफसरों की अहम बैठक संपन्न, सुरक्षा और जाम से मुक्ति का मिला भरोसा।

चंदौली: पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों और प्रशासनिक अफसरों की अहम बैठक संपन्न, सुरक्षा और जाम से मुक्ति का मिला भरोसा।

संवाददाता, घूरेलाल कन्नौजिया 

चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित मुख्य सभागार में आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनंत चंद्रशेखर, एएसपी ऑपरेशन सतीश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रतन वर्मा और जीएसटी अधिकारी श्रीधर तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में जिले भर से आए व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान उपस्थित सम्मानित व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न व्यापारिक और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा। व्यापारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए एएसपी ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा से जुड़े जितने भी मामले हैं, उन्हें तत्काल नोट कर लिया गया है और उनका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित कदम उठाने का भरोसा दिया गया।

बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील की कि जो भी व्यवसाई सक्षम हैं, वे अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि अवांछित तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। उन्होंने प्रशासन के सामने प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इसके अलावा सैयदराजा में बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, मछली व्यवसायियों के आजीविका संचालन के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने और धानापुर में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं व यातायात बाधाओं को दूर करने की मांग उठाई गई।

व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही ताकि बाजारों में जाम की स्थिति पैदा न हो। अधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी भी स्तर पर दुर्व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए जिला प्रशासन हमेशा सही व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, शीला देवी, महेंद्र गुप्ता, शीला गुप्ता, घूरे लाल कन्नौजिया, राजेश केशरी, धीरज गुप्ता (सभासद सैयदराजा), घनश्याम शर्मा, मंजू जायसवाल, बसंत गुप्ता, राकेश कुमार, आभा चौरसिया, मो. ताज, कमलाकर तिवारी और विजय केशरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!