Breaking News

पसगवां पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे के भीतर लूटकांड का पर्दाफाश, तमंचे और बाइक के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार।

पसगवां पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे के भीतर लूटकांड का पर्दाफाश, तमंचे और बाइक के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पसगवां थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर लूट की एक बड़ी घटना का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक पसगवां के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने वारदात में शामिल दो शातिर लुटेरों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल, जरूरी कागजात और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।

यह पूरी घटना बीते 17 मई की है, जब बदमाशों ने एक राहगीर की मोटरसाइकिल रोककर उसके साथ मारपीट की थी और उसकी जेब से 6,850 रुपये, इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल व अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पसगवां थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरखेरियाजाट अंडरबाईपास के पास घेराबंदी कर ग्राम मुनफ्फरपुर निवासी दोनों अभियुक्तों, शिवा पुत्र सर्वेश कुमार और अजीत कश्यप पुत्र स्वर्गीय राम सागर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त शिवा के पास से लूटा गया इनफिनिक्स मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं दूसरे अभियुक्त अजीत कश्यप के कब्जे से लूटे गए 6,850 रुपये, पीड़ित का आधार कार्ड, हिसाब की डायरी, एक अवैध देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

इस शानदार कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में जेबीगंज चौकी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दयानंद वर्मा, मुख्य आरक्षी मोहम्मद आरिफ खां, सुधीश कुमार और आरक्षी इन्द्राज सिंह, देवेश, रजनीश व ब्रह्मलाल शामिल रहे। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को देखते हुए आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!