Breaking News

संघर्ष की जीत: गंजडुंडवारा में धान रोपाई वाले मार्ग पर आखिरकार गर्जी मशीनें, निर्माण शुरू।

संघर्ष की जीत: गंजडुंडवारा में धान रोपाई वाले मार्ग पर आखिरकार गर्जी मशीनें, निर्माण शुरू।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। नगर की सबसे बदहाल सड़कों में शुमार शेरवानी स्कूल मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। पिछले लंबे समय से कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण नरक बन चुकी इस सड़क का निर्माण कार्य प्रशासन ने भारी जनदबाव के बाद शुरू कर दिया है। यह वही सड़क है जिसने बीते मानसून के दौरान नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी थी और पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बनी थी।

इस सड़क की सुध लेने के पीछे जनता का लंबा संघर्ष और विरोध का एक अनोखा तरीका शामिल रहा है। गौरतलब है कि 28 जुलाई 2024 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर इस सड़क पर जलभराव के बीच धान की रोपाई की थी। विरोध का यह प्रतीकात्मक तरीका इतना प्रभावी रहा कि इसने शासन-प्रशासन तक गंजडुंडवारा की बदहाली की आवाज पहुँचाई। उस समय सड़क की स्थिति इतनी भयावह थी कि पैदल यात्रियों का निकलना दूभर था और आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे थे।

लगातार हुए आंदोलनों और जन-प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद अब सड़क का निर्माण कार्य गति पकड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा सामग्री गिराकर काम शुरू कराए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है, हालांकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यह मांग भी की है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। लोगों का कहना है कि यदि यह सड़क मानकों और तय गाइडलाइंस के अनुसार बनी, तो आने वाले कई वर्षों तक क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल, निर्माण कार्य शुरू होना उन सभी लोगों की जीत माना जा रहा है जिन्होंने अपनी समस्याओं के लिए आवाज बुलंद की थी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!