Breaking News

लखीमपुर खीरी: भीषण गर्मी में डॉ. अतुल रस्तोगी ने पेश की मानवता की मिसाल, राहगीरों को कराया जलपान।

लखीमपुर खीरी: भीषण गर्मी में डॉ. अतुल रस्तोगी ने पेश की मानवता की मिसाल, राहगीरों को कराया जलपान।

संवाददाता, मोहम्मद कमर

लखीमपुर खीरी। जनपद में पड़ रही प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जहाँ आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार रस्तोगी एक बार फिर सेवा भाव की मिसाल बनकर सामने आए हैं। डॉ. रस्तोगी ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार भी अपने ‘नमन डेंटल क्लीनिक’ के बाहर राहगीरों, मजदूरों और रिक्शा चालकों के लिए ठंडे पानी और हलवे के वितरण का आयोजन किया।

सुबह से ही क्लीनिक के बाहर शुरू हुए इस सेवा कार्य में डॉ. अतुल स्वयं मौजूद रहे और धूप में तपते हुए निकल रहे लोगों को रोक-रोककर बड़े प्रेम से शीतल जल पिलाया और हलवा खिलाया। इस भीषण गर्मी में अचानक मिली इस राहत से राहगीरों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। डॉ. रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के इस मौसम में प्यासे और थके हुए लोगों को राहत पहुँचाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे इस कठिन मौसम में आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें।

स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने डॉ. रस्तोगी की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की है। लोगों का कहना है कि डॉ. अतुल पिछले कई वर्षों से लगातार इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं। उनका यह निस्वार्थ प्रयास न केवल लोगों को राहत पहुँचा रहा है, बल्कि समाज में इंसानियत और परोपकार की भावना को भी जीवित रखे हुए है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!