Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे की धूम, बच्चों और माताओं ने साझा किए भावनात्मक पल।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे की धूम, बच्चों और माताओं ने साझा किए भावनात्मक पल।

उझानी (बदायूँ)। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में बुधवार, 06 मई 2026 को मदर्स डे का पर्व अत्यंत उत्साह और भावनात्मक गरिमा के साथ मनाया गया। पी.टी.एम. के विशेष अवसर पर आयोजित इस समारोह में बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया था, जिससे विद्यालय परिसर मातृ-प्रेम के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री निलेश अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और संयोजिका रिद्धिमा धरेजा ने उपस्थित माताओं का गर्मजोशी से स्वागत कर कार्यक्रम की गति दी।

इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रकार की मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। फन गेम्स और ग्रुप एक्टिविटीज में माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दैनिक जीवन की भाग-दौड़ से इतर उन्हें खास महसूस कराने के लिए पैंपरिंग स्टॉल्स लगाए गए थे, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, फोटो शूट और पोर्ट्रेट ड्राइंग की व्यवस्था ने इन यादगार क्षणों को हमेशा के लिए संजोने का अवसर प्रदान किया।

बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड्स बनाए और कविताओं व भाषणों के माध्यम से उनके निःस्वार्थ प्रेम और बलिदान को नमन किया। प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि मां प्यार का वो अगाध सागर है जिसकी ममता को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपनी माता द्वारा दी गई सीख को जीवन में उतारें। कार्यक्रम के सफल संचालन में कला विभाग की श्रीमती रचना यादव, श्री मनोज सक्सेना, श्रीमती अर्चना पांडेय और श्री विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में जलपान के साथ इस हर्षाेल्लासपूर्ण समारोह का समापन हुआ।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!