Breaking News

प्रतिभा का सम्मान: बाबा फलाहारी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

प्रतिभा का सम्मान: बाबा फलाहारी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

चहनियां, चंदौली (अमित कुमार ओझा): पूरा बलुआ स्थित बाबा फलाहारी इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में शानदार सफलता हासिल करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक सर्वेश कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। हाईस्कूल में तनुष पांडेय ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अमित मौर्य 92.16 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अमृता यादव 91.33 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहीं। इनके अलावा सूरज यादव ने 90.88 प्रतिशत और नैंसी यादव ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी तरह इंटरमीडिएट में भी छात्राओं का दबदबा रहा, जिसमें संध्या जैसल और अभिरुचि यादव ने 83-83 प्रतिशत अंक पाकर श्रेष्ठता सिद्ध की। काजल मौर्य ने 82 प्रतिशत, अंशिका त्रिपाठी ने 81 प्रतिशत और गरिमा मोदनवाल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तीन स्थानों में जगह बनाई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा वह महान शक्ति है जो न केवल व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षित होने से व्यक्ति अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होता है और उसे जीवन में बेहतर करियर व उच्च आय के अवसर प्राप्त होते हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है जो हमें सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाती है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुशवाहा, अमित मौर्य, अनिल यादव, गुलाब यादव, उदयशंकर पांडेय, मुनीर अहमद, जयप्रकाश पांडेय, रेनू सिंह और उषा देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!