Breaking News

कासगंज: पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी।

कासगंज: पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी।

संवाददाता: वसीम कुरैशी

पटियाली, (कासगंज)। कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगवास के समीप रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका पाया गया। शव की स्थिति को देख ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे घनी झाड़ियों के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ की टहनी पर लटका देखा। चौंकाने वाली बात यह थी कि युवक की गर्दन में उसकी अपनी ही टी-शर्ट का फंदा बना हुआ था और उसके पैर जमीन को स्पर्श कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक युवक की आयु लगभग 26-27 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह जींस पहने हुए था और उसके दाहिने हाथ पर टैटू, गले में काला धागा व हाथ में कड़ा मौजूद था। घटनास्थल से पुलिस को एक नीला बैग मिला है जिसमें कपड़े रखे थे, साथ ही एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक पहचान पत्र (आधार कार्ड) प्राप्त हुआ है, जिस पर शिवम कुमार पुत्र ओम कृष्ण प्रकाश, निवासी ग्राम हीरापुर साहिस्ता, थाना सिद्धपुरा, जनपद कासगंज अंकित है। पुलिस प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर पहचान की पुष्टि करने के प्रयास में जुटी है। शव की संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों का मानना है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहाँ लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!