Breaking News

कासगंज: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 9 माह के प्रशिक्षण के बाद मुख्य धारा में शामिल हुए आरक्षी।

कासगंज: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 9 माह के प्रशिक्षण के बाद मुख्य धारा में शामिल हुए आरक्षी।

संवाददाता: जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जनपद कासगंज की रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन किया गया। 09 माह के कड़े और तकनीकी प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्य धारा में शामिल होकर देश सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ रहीं, जिन्होंने परेड की सलामी ली और सुसज्जित टोलियों के मार्च पास्ट का निरीक्षण किया।

समारोह के दौरान रिक्रूट आरक्षियों और उनके गौरवान्वित परिजनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में नवागत आरक्षियों को पुलिस बल का अभिन्न अंग बनने पर बधाई दी। मुख्य अतिथि एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में जवानों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी समाज के प्रति सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर इंडोर और आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अगले चरण में पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा, देश सेवा और गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत अनुशासित टोलियों ने गौरवपूर्ण ढंग से मैदान से प्रस्थान किया। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार जताया। इस भव्य आयोजन के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री शाहिदा नसरीन और प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक की सराहनीय भूमिका रही। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में आरक्षियों के परिजन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!