Breaking News

इंटरमीडिएट परिणाम में उदित सक्सेना ने जनपद में चौथा स्थान पाया, विद्यालय में हुआ सम्मान।

इंटरमीडिएट परिणाम में उदित सक्सेना ने जनपद में चौथा स्थान पाया, विद्यालय में हुआ सम्मान।

आई एम खान 

बिसौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जनपद के छात्र उदित सक्सेना ने चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा के छात्र उदित सक्सेना, पुत्र संजीव सक्सेना की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल, प्रधानाचार्य आरती गुप्ता एवं समस्त स्टाफ ने उदित सक्सेना को फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरती, अनुज राघव, नीतू, नरवीर, सुदमा, दिव्या दिवाकर, बॉबी, मोनू धनगर, गोरी पाल, सपना और विजयपाल सहित अन्य छात्रों को भी सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट की सूची में शामिल अनुप्रिया मैथिल, सोमेश, सोमबीर, विकास, प्रियांशी, अभय कुमार, दीपक शर्मा, रामू, सौदान सिंह, विशाल यादव समेत अन्य विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का आधार मेहनत और लगन है। उन्होंने कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को निराश न होने की सलाह दी। प्रधानाचार्य आरती गुप्ता ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान प्रवक्ता कंचन धनगर ने किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!