Breaking News

‘ऑपरेशन दहन’ में शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ से ज्यादा का नशा नष्ट।

‘ऑपरेशन दहन’ में शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ से ज्यादा का नशा नष्ट।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत कुल 639.290 किलोग्राम नशीले पदार्थों को जलाकर खत्म किया गया, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

यह कार्रवाई थाना कटरा क्षेत्र स्थित एसपी ग्रीन लाइट एनवायरमेंट वेस्ट मैनेजमेंट एलएलपी फैक्ट्री में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की मौजूदगी और जिला चिकित्साधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुई।

कार्रवाई के दौरान गांजा, डोडा, स्मैक, अफीम, चरस और नशीली गोलियों सहित विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। ये सभी 74 अलग-अलग मुकदमों में बरामद किए गए थे और न्यायालय के आदेश के बाद निस्तारण के लिए सुरक्षित रखे गए थे।

न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद सभी मादक पदार्थों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फैक्ट्री तक पहुंचाया गया। इसके बाद जिला चिकित्साधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का पालन करते हुए पर्यावरण के अनुकूल वैज्ञानिक विधि से इन्हें जलाकर नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक मामले का विवरण, वजन और निस्तारण का रिकॉर्ड तैयार कर अधिकारियों के हस्ताक्षर भी लिए गए।

इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरे दीक्षा, क्षेत्राधिकारी तिलहर, प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा सहित पुलिस बल और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ युवाओं के भविष्य को बर्बाद करते हैं और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …