Breaking News

बिनावर: पुरानी रंजिश में दुकान पर पथराव, दो लोग घायल; वीडियो वायरल।

पुरानी रंजिश में दुकान पर पथराव, दो लोग घायल; वीडियो वायरल।

शिवेन्द्र यादव, संवाददाता 

बिनावर, बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव पुठी सराय में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक दुकान पर ईंट-पत्थर से पथराव करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पीड़ित धनपाल सिंह (70 वर्ष) ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव में ही उनकी परचूनी की दुकान है, जहां लंबे समय से भूमि विवाद को लेकर आरोपियों से दीवानी न्यायालय में मामला चल रहा है।

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी कमल सिंह, ओमवीर सिंह, नरेश सिंह सहित अन्य लोग दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे धनपाल सिंह और उनके पुत्र भानु प्रताप सिंह को चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वायरल वीडियो 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!