Breaking News

बिसौली: नर्सरी बच्चों के लिए प्ले विला का शुभारंभ, खेल-खेल में सीखने पर जोर।

नर्सरी बच्चों के लिए प्ले विला का शुभारंभ, खेल-खेल में सीखने पर जोर।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही नन्हे बच्चों के लिए विशेष पहल की गई। स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वीसी ने नर्सरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्ले विला का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल-खेल में बच्चे जहां आनंद लेते नजर आए, वहीं उन्होंने आपस में एक-दूसरे को जानने और घुलने-मिलने का भी अवसर प्राप्त किया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, सत्र के प्रारंभिक दिनों में बच्चों के लिए शिक्षकों द्वारा विभिन्न रोचक और रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चे सहज वातावरण में सीख सकें।

स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास तक सीमित न रहकर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा देना है। शिक्षा के साथ खेल का संतुलन बनाकर छात्रों को सर्वांगीण रूप से मजबूत बनाना विद्यालय की प्राथमिकता है।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास, सामाजिक व्यवहार और समग्र विकास भी सुदृढ़ होता है।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!