Breaking News

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मारपीट के एक मामले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को गुड्डू सिंह यादव ने न्यायालय के आदेश पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके भाई के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 56/2026 धारा 115(2)/103(1)/110 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अपने घर सामान लेने आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने लोधीपुल स्थित जे.सी. बाबा पेट्रोल पंप के पास बहादुरपुरा मार्ग पर घेराबंदी कर दोपहर करीब 12:55 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में ठाकुर प्रसाद (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामरत्न निवासी बहादुरपुरा शाहजहांपुर, जमकू उर्फ जमलेश उर्फ विमलेश (27 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामरत्न तथा पार्वती उर्फ सदावती (40 वर्ष) पत्नी ठाकुर प्रसाद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, कागजात, फोटो, साफा, मोबाइल और रेल टिकट आदि बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ भाटी, महिला उपनिरीक्षक नम्रता सिंह, महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी नितिन कौशिक और महिला आरक्षी नीतू मलिक शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!