Breaking News

बिनावर: भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, अवैध वसूली व अतिक्रमण हटाने की मांग।

भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, अवैध वसूली व अतिक्रमण हटाने की मांग।

शिवेन्द्र यादव, संवाददाता 

बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर कस्बे में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बदायूं के नाम थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने बैंकों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही बिनावर क्षेत्र में बरेली-बदायूं हाईवे मार्ग तथा बिलहैत रोड स्थित सब्जी मंडी के पास हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की भी मांग उठाई गई।

इसके अतिरिक्त किसानों ने आवारा गौवंश से फसलों को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने तथा बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान भाकियू के तहसील अध्यक्ष सदर अर्जुन सिंह, मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी, जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, सुरेश दीवान, कैसर अली (पूर्व प्रधान) सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …