Breaking News

बिनावर: जमीन विवाद में युवक पर हमला, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप।

जमीन विवाद में युवक पर हमला, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप।

बदायूं। जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम औझा निवासी मुशीर पुत्र सिकावत ने बताया कि 27 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव में वेदपाल और पप्पू के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान वह टेंट की कुर्सियां पहुंचाकर वापस लौट रहा था, तभी आरोप है कि पप्पू, राजेन्द्र और अरुण ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों नशे की हालत में थे और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और एक आरोपी ने पैर में काट भी लिया।

मुशीर के अनुसार वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा और परिजनों के साथ थाना बिनावर गया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने विरोधी पक्ष के यहां नुकसान कर झूठे साक्ष्य तैयार कर दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिससे भविष्य में बड़ा विवाद होने की आशंका है।

पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!