Breaking News

बिसौली: डी पॉल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, मेधावी छात्रों का बढ़ा उत्साह।

डी पॉल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, मेधावी छात्रों का बढ़ा उत्साह।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल उत्साहपूर्ण माहौल में वितरित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन कर छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा की गई। कक्षा अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने अपने-अपने वर्ग के छात्र-छात्राओं को रिजल्ट कार्ड प्रदान किए और उनकी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

सभी कक्षाओं में मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची बोर्ड पर प्रदर्शित की गई, जिसे देखकर विद्यार्थियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना दिखाई दी।

स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने, सफलता हासिल करने और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!