Breaking News

बिनावर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने की कार्रवाई की मांग।

बिनावर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने की कार्रवाई की मांग।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बिनावर, बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला विकासखंड सालारपुर की ग्राम पंचायत ओझा का बताया जा रहा है। पीड़ित पप्पू सागर के अनुसार, उनका गांव के ही कुछ लोगों से पूर्व से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे कुछ लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की।

पीड़ित का कहना है कि जब उनकी पत्नी अनारकली बीच-बचाव करने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में पत्नी और बेटे अरुण को भी चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं।

वहीं, इस संबंध में थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

वायरल वीडियो 

प्रार्थना पत्र 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!