Breaking News

बिसौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी।

बिसौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी।

आई एम खान 

बिसौली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, साइबर अपराध से बचाव के उपायों, नए आपराधिक कानूनों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, अजनबी कॉल और संदिग्ध गतिविधियों से सावधान रहने की सलाह दी।

साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपराधियों, गुंडों और उचक्कों से बचाव के लिए आत्मसुरक्षा के उपाय अपनाने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और सहायता से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी सरल भाषा में साझा की।

कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल कृष्णा भी उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग करना रहा, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!