Breaking News

बिसौली: पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों पर पूर्ति विभाग की छापेमारी, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी।

पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों पर पूर्ति विभाग की छापेमारी, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी।

आई एम खान 

बिसौली। उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम पदार्थ एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्ति विभाग ने तहसील क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की जांच की।

इस दौरान टीम ने शमशेर ऑटोमोबाइल्स, हनुमान एनर्जी, रघुवीर फिलिंग स्टेशन, जय शिव इंडेन गैस एजेंसी, नायरा एंड फ्यूल ऑफ सर्विस, जे.के. फिलिंग स्टेशन तथा फार्मर एग्रो सर्विस सेंटर सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी एजेंसी या पेट्रोल पंप के खिलाफ कालाबाजारी, स्टाफ की कमी छिपाने या वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!