Breaking News

बदायूं में न्यायालय 26 मार्च को खुले रहेंगे, रामनवमी पर 27 को रहेगा अवकाश। 

उच्च न्यायालय के निर्देश पर बदली अवकाश तिथि, जारी हुआ आदेश।

बदायूं। जनपद न्यायालय में रामनवमी के अवकाश को लेकर बदलाव किया गया है। अब 26 मार्च 2026 को न्यायालय खुले रहेंगे, जबकि 27 मार्च 2026 को अवकाश रहेगा।

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार यह परिवर्तन किया गया है। पहले 26 मार्च को अवकाश घोषित था, लेकिन संशोधित आदेश के तहत अब इस दिन न्यायालयों में नियमित कार्य होगा।

इसके स्थान पर 27 मार्च 2026, शुक्रवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जनपद न्यायालय बदायूं के साथ-साथ बाह्य स्थित सभी न्यायालयों पर लागू होगा।

उन्होंने बताया कि 26 मार्च को सभी न्यायालयों में सामान्य रूप से न्यायिक कार्य संपादित किए जाएंगे।

आदेश की जानकारी जनपद न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!