Breaking News

बिसौली: स्कूली वाहनों की जांच में एक बस फिटनेस में फेल, परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप।

स्कूली वाहनों की जांच में एक बस फिटनेस में फेल, परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप।

आई एम खान 

बिसौली। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान कुल 41 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिनमें एक विद्यालय की बस फिटनेस में फेल पाई गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही विद्यालय संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

जांच अभियान में कनिष्ठ सहायक शुभम शाक्य, वरिष्ठ सहायक ज्ञानेंद्र प्रकाश, प्रवर्तन कांस्टेबल शमीम अहमद और प्रवर्तन चालक गोविंद सक्सेना की टीम ने सड़क पर उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

प्रवर्तन टीम ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन से कहा कि उनके किसी भी वाहन का संचालन बिना वैध फिटनेस और परमिट के न किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई स्कूली वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टीम ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …