Breaking News

बिसौली में मानसिक मंदित बच्चों के बीच धूमधाम से मनाया गया स्वाति वार्ष्णेय का जन्मदिन।

बिसौली में मानसिक मंदित बच्चों के बीच धूमधाम से मनाया गया स्वाति वार्ष्णेय का जन्मदिन।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। नगर के प्रभात ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में डा. गुंजन गुप्ता की धर्मपत्नी स्वाति वार्ष्णेय का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम के बच्चों ने ताली बजाकर और जन्मदिन के गीत गाकर स्वाति वार्ष्णेय को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर स्वाति वार्ष्णेय ने कहा कि उन्होंने यह जन्मदिन समाज के हाशिए पर रहने वाले बच्चों के बीच मनाने का निर्णय लिया। बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने से उन्हें अत्यंत खुशी महसूस हुई।

स्वाति वार्ष्णेय ने बच्चों को अपने हाथों से जन्मदिन की मिठाई खिलाई और उन्हें उपहार भेंट किए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पुलकित गुप्ता, नेहा गुप्ता, टिया गुप्ता, शिव, ओम, संस्था के सचिव धर्मवीर सिंह, अनिल कुमार, बंटी, हर्षित कुमार, राजा अहमद, ओम सक्सेना, प्रदीप कुमार, कमल कुमार, शौर्य, राजकुमार, दीपक, बिट्टू, महावीर, वरदान, गुड्डू सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने बच्चों के जीवन में खुशी और उत्साह का संचार किया और यह साबित किया कि सामाजिक योगदान और छोटे-छोटे प्रयास बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!