Breaking News

एनएसएस शिविर के छठे दिन चला पर्यावरण संरक्षण व जनजागरूकता अभियान।

एनएसएस शिविर के छठे दिन चला पर्यावरण संरक्षण व जनजागरूकता अभियान।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चंदौली। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन शनिवार को स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण, पौधों की देखभाल, साफ-सफाई और सिंचाई का कार्य करते हुए लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं ने आमजन को वृक्षों की अंधाधुंध कटाई रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जनजागरूकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी बताया।

भोजनोपरांत आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग वर्गों में विभाजित करने तथा किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। साथ ही कम बिजली, पानी और गैस के उपयोग तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ. बिंदु श्रीवास्तव सहित स्वयंसेविकाओं में रचना, संजना सिंह, काजल, स्नेहा, मौसम प्रिया, आकांक्षा, सुजाता, ज्योति, चंदा, कविता, रितिका और आंचल उपस्थित रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!