Breaking News

अलविदा जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा, बलरामपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

अलविदा जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा, बलरामपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। अलविदा जुम्मे की नमाज को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जनपद भर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। नमाज स्थलों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने विशेष निगरानी रखी। वहीं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों से संवाद स्थापित किया गया, जिससे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया। कई प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई, जिससे ऊंचाई से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अलविदा जुम्मे को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा की व्यापक योजना तैयार की गई थी। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे जनपद में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!