Breaking News

गैस सिलेंडर की कमी की खबरें भ्रामक, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य : अरुण जायसवाल।

गैस सिलेंडर की कमी की खबरें भ्रामक, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य : अरुण जायसवाल।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां। क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा क्षेत्र में गैस की कमी को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि क्षेत्र में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं।

अरुण जायसवाल ने बताया कि वह स्वयं चंदौली स्थित बिहारी गैस एजेंसी के संचालक हैं और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी को भी घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं गैस की कमी, कालाबाजारी या किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलती है तो उपभोक्ता सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। लोगों को किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में आने से बचना चाहिए।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी के बल पर वह क्षेत्र की सेवा में लगातार जुटे हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!