Breaking News

बदायूं: अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध, मिट्टी से भरे डंपरों को लौटाया।

अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध, मिट्टी से भरे डंपरों को लौटाया।

बदायूं। उझानी–बदायूं मथुरा-बरेली मार्ग पर जिरौली क्षेत्र में प्रस्तावित अंडरपास की जगह मिट्टी डाले जाने का विरोध करते हुए ग्रामीण उग्र हो गए और मिट्टी से भरे डंपरों को बैरियर से ही वापस लौटा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास न बनने से आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी और जनहानि का खतरा भी बढ़ जाएगा।

सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सिक्स रोड का निर्माण होने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जनहित और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी है।

राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यदि अंडरपास की जगह मिट्टी डालकर रास्ता बंद किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परियोजना अधिकारियों से अपील की कि जनहानि की संभावनाओं को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अंडरपास का निर्माण नहीं किया गया तो वह दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे, क्योंकि जनहित में अंडरपास अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान पूर्व सैनिक रमेश चंद्र सिंह, चेतराम वर्मा, राजाराम, दयाराम, पूरनलाल कुशवाहा, हीरालाल वर्मा, सोनू, सुधीर कुमार, तेजपाल, रविंद्र, उमेश चंद्र साहू, विजय साहू, असलम, राम नरेश वर्मा, गंगा दयाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!