Breaking News

बिसौली: शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की हुई चेकिंग।

शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की हुई चेकिंग।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पैदल गश्त के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।

पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद किया और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

अभियान के दौरान पुलिस ने कई वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। इस मौके पर एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, मनोज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!