Breaking News

बदायूं: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद के थाना दातागंज पुलिस ने ट्रैक्टर से कुचलकर की गई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते योजना बनाकर राजेश कुमार शर्मा के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। इस घटना में राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इसी क्रम में थाना दातागंज पुलिस ने तीनों आरोपियों मोनू प्रताप सिंह, शादाब हुसैन और गोविंद कुमार निवासी ग्राम छछऊ थाना दातागंज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के कैल्याई-छछऊ अंडरपास के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्वराज 735 FE ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!