Breaking News

तुलसीपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल।

तुलसीपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र में कौवापुर मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पटेश्वरी नगर जयनगर और कौवापुर मोड़ मार्ग पर स्थित तीखा मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना बहुल स्थान पर जल्द ही चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!