Breaking News

उझियानी में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ा खतरा, युवाओं ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की उठाई मांग।

उझियानी में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ा खतरा, युवाओं ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की उठाई मांग।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा ब्लॉक के ग्राम उझियानी में गांव के बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढ़ते हादसों की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों और युवाओं ने सुरक्षा की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनवाने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास संचालित डेयरी प्लांट और दुग्ध चिलिंग इकाइयों के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में दूध टैंकर, पिकअप और अन्य भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में भूसा व्यापार होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों की आवाजाही भी काफी अधिक रहती है। इसके बावजूद मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है।

मुख्य मार्ग के दोनों ओर घनी आबादी, दुकानें, साप्ताहिक बाजार, पंचायत भवन और देवी मंदिर स्थित हैं, जिसके कारण दिनभर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए गांव के युवाओं ने पहल करते हुए ग्रामवासियों को जागरूक किया और सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र तैयार कर प्रशासन को भेजा है। साथ ही इस संबंध में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस पहल में गांव के युवा अनुराग तिवारी, दीपेश, श्याम तिवारी, कुलदीप, गौरव, अमित दुबे, छोटू अवस्थी, कल्लू, नीरज पाल, दीपक (भूरे), हर्ष, प्रवीन और पिक्कू दुबे सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए तो भविष्य में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!