Breaking News

शाहजहांपुर: डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और अधिकारियों को उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जांच अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के समय शिकायतकर्ता के साथ जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य ली जाए और उसे आईजीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!