Breaking News

परशुराम सेवा समिति का होली मिलन व काव्य गोष्ठी कार्यक्रम 8 मार्च को।

परशुराम सेवा समिति का होली मिलन व काव्य गोष्ठी कार्यक्रम 8 मार्च को।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की ओर से होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से श्री एसआरएलटी कॉलेज, इकदिल परिसर में आयोजित होगा।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट और प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी व जयशिव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में इटावा के साथ-साथ औरैया जनपद के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान होली मिलन के साथ काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से होली के रंगों को अभिव्यक्त करेंगे।

उन्होंने परशुराम सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …