Breaking News

प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने की अपील।

प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने की अपील।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्र एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि होली का त्योहार शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। रंगों का प्रयोग सुरक्षित एवं संयमित तरीके से करें, केमिकलयुक्त रंगों से बचें, प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें तथा पानी की अनावश्यक बर्बादी न करें।

शाहिद अली खान ने आगे कहा कि “आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आप सबके सहयोग से ही समाज में सकारात्मक बदलाव और विकास की दिशा में निरंतर कार्य करता रहूंगा।”

अंत में उन्होंने सभी से मिलजुलकर प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!