Breaking News

बिसौली: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हर्रायपुर विद्यालय का परचम।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हर्रायपुर विद्यालय का परचम।

आई एम खान 

बिसौली। विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय हर्रायपुर ने लगातार दसवीं बार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

रविवार को घोषित परीक्षा परिणामों के अनुसार जिले की कुल 236 सीटों में से 231 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें सर्वाधिक 18 छात्र-छात्राएं संविलियन विद्यालय हर्रायपुर से चयनित हुए हैं। विकास क्षेत्र बिसौली से लगभग 38 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।

अन्य विद्यालयों में कंपोजिट विद्यालय करनपुर से 5, कंपोजिट विद्यालय चन्दपुरा से 4, बिसौली से 3, सर्वा से 3, उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर कला से 2, कंपोजिट विद्यालय हतसा से 2 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर खुर्द से 1 छात्र-छात्रा का चयन हुआ है।

परिणाम घोषित होने पर विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक कुंवरसेन तथा सहायक अध्यापक चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता और अंजुम बुशरा ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह एवं ग्राम प्रधान धर्मपाल ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, समस्त एआरपी टीम तथा जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि हर्रायपुर विद्यालय से अब तक कुल 87 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित हो चुके हैं, जो विद्यालय की निरंतर शैक्षिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!