Breaking News

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभावान छात्रों ने दर्शकों का दिल जीता।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभावान छात्रों ने दर्शकों का दिल जीता।

सैयदराजा (चंदौली)। जीटी रोड स्थित सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दो दर्जन से अधिक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3, वर्षा जल संग्रहण, जल प्रदूषण, लेजर सुरक्षा सिस्टम, जल शोधन, रक्त संचरण, मिलावटी सामान से शरीर को होने वाली क्षति, जल चक्र, जल शुद्धिकरण, ऑक्सीजन का महत्व, टपक सिंचाई, जल छिड़काव, पौधों में खनिज, जल संरक्षण, सौर सिंचाई, हाइड्रोलिक लिफ्ट, ऋतु परिवर्तन एवं सूर्य ग्रहण जैसे विषयों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे अभिभावकों एवं आगंतुकों को छात्रों ने अपने-अपने मॉडलों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की सोच और रचनात्मकता को नई दिशा मिलती है, जो उनके उच्च शिक्षा के मार्ग में सहायक सिद्ध होती है।

विद्यालय के प्रबंधक सुशील शर्मा ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य आकाश शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों एवं संभ्रांत नागरिकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र सिंह “शक्ति”, ज्ञान प्रकाश मौर्य, विशाल शर्मा, प्रीति भारती, विजय पांडे, देवेंद्र जालान, धनंजय, अमिय पांडेय, अंकित जायसवाल, फिराज सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!