Breaking News

बिसौली में सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा, 153 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

बिसौली में सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा, 153 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

आई एम खान 

बिसौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच गए थे। प्रवेश से पहले रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा एवं रेनू कुमारी द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी और जांच की गई। कक्ष निरीक्षकों ने पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा कराई, जिससे केंद्र पर नकलविहीन वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा संचालन दोनों ही सुचारू रहे।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित विषय में 456 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 88 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान विषय में 338 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 65 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 153 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (पूर्ति निरीक्षक बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह-प्रभारी हरदीप सिंह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!