Breaking News

सहसवान: तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे।

तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर की छात्रा धनदेवी और उसका छोटा भाई विकास पुत्र हीरालाल निवासी कमनपुर बेला स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से कमनपुर बेला की ओर से तेज गति से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बच्चे साइकिल से छिटककर दूर जा गिरे और साइकिल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के अनुसार मोटरसाइकिल काले रंग की थी, जिस पर दो लोग सवार थे और उस पर “आर्मी” लिखा हुआ था।

गनीमत रही कि हादसे में दोनों बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बच्चों को संभाला। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर दिए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!