Breaking News

कुआनो रेंज में बड़ी कार्रवाई: 9 बोटा साखू लकड़ी बरामद, बलरामपुर में लकड़ी माफियाओं पर लगातार कार्रवाई।

कुआनो रेंज में बड़ी कार्रवाई: 9 बोटा साखू लकड़ी बरामद, बलरामपुर में लकड़ी माफियाओं पर लगातार कार्रवाई।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर, यूपी। बलरामपुर जिले की कुआनो रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रेंज ऑफिसर रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही 9 बोटा साखू (साल) की लकड़ी बरामद की।

जानकारी के अनुसार, वन निगम के स्केलर दीप नारायण चौहान, सुपरवाइजर नीरज पांडे और निगम के लोडिंग ठेकेदार राहुल शुक्ला की कथित मिलीभगत से यह लकड़ी अवैध तरीके से ट्रांसपोर्ट की जा रही थी। छापेमारी के दौरान टीम ने लकड़ी को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

वन विभाग गोंडा के ए.के. कश्यप ने बताया कि वन संपदा की अवैध कटान और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!