Breaking News

बिसौली: सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, 154 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, 154 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

आई एम खान 

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा दोनों पालियों में कड़ी निगरानी और अनुशासन के बीच संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी रही, जबकि छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्नपत्र की कठिनाई को लेकर चर्चा भी देखने को मिली।

परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय के मुख्य द्वार पर आंतरिक सचल दल के सदस्य रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा एवं रेनू कुमारी ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। कड़ी जांच के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्र पर आंतरिक उडाका दल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार गतिविधियों पर नजर रखी गई।

द्वितीय पाली में वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) जैनिथ कान्त के नेतृत्व में गठित सचल दल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय एवं पेयजल सुविधाओं का जायजा लिया गया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 89 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित एवं जीव विज्ञान विषय में 338 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 154 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना केंद्र प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (पूर्ति निरीक्षक, बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल भी तैनात रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …