Breaking News

बलरामपुर: खेत जाते समय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा।

खेत जाते समय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना गौरा क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता खेत में काम करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने हसिया की नोक से पीड़िता को घायल भी कर दिया। किसी तरह पीड़िता वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया।

परिजनों की सूचना पर थाना गौरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया तथा आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसी दिन देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसने चलती पुलिस वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में आरोपी को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बयान – अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!