Breaking News

भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय की आगरा वाह तहसील में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।

भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय की आगरा वाह तहसील में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।

आनन्द पाण्डेय, जिला संवाददाता

वाह। भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) की आगरा टीम ने जनपद आगरा की वाह तहसील में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुरेंद्र सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तोमर और साथ मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव के नेतृत्व में वाह तहसील में सड़कों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के साथ भाकियू के राष्ट्रीय संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम (SDM) वाह को सात सूत्रीय ज्ञापन भी दिया। जिसमें उप जिलाधिकारी महोदय ने बहुत जल्द मांगो को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया साथ ही किसान नेता नीरज यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व सांसद विधायक मंत्रियों की पेंशन बन्द की जाए और देश की सुरक्षा करने वाले जवानों की और पुलिस जवानो की 2004 से बन्द पेंशन चालू कराई जाए साथ मे जो होमगार्ड दिन रात मेहनत करते हैं उनको भी सरकार दस हजार रूपये पेंशन दी जाए और भाकियू सर्वोदय टीम ने कहा कि मे किसानो की लड़ाई पूरी निष्ठा भाव से लड़ता रहूंगा भाकियू सर्वोदय किसानों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है।

इस यात्रा में राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुरेंद्र सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तोमर व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र सिंह राजावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आनन्द पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर मोर्चा सुधीर कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार मोर्चा प्रकाश त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुराग सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव शैलेश पाल, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजा मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव अनुराग भदौरिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकिशोर राजपूत, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजीव भदौरिया, विनय गोमती, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह राजेश, जिला मीडिया प्रभारी अंकित राजावत जिला संगठन मंत्री हर्षित यादव, जिला प्रचार मंत्री गौरव सिंह, विजय सिंह तोमर मानवेन्द्र प्रभाष जयपाल सिंह, मनोज यादव, शिवम कुमार चंदा यादव एवम समस्त इटावा जनपद एवं आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, एटा जिला टीम के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!