Breaking News

बीएसए का औचक निरीक्षण: लापरवाह शिक्षक पर गिरी गाज, वेतन रोका।

बीएसए का औचक निरीक्षण: लापरवाह शिक्षक पर गिरी गाज, वेतन रोका।

बच्चों संग परखा एमडीएम का स्वाद, व्यवस्थाओं की हुई जांच।

राजन सिंह संवाददाता आशुतोष सिंह सहयोगी संवाददाता

चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने मंगलवार को विकास खंड बरहनी के दो परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में शिक्षक की लापरवाही सामने आने पर बीएसए ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर में तैनात शिक्षक आशीष कुमार मिश्रा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से उनका वेतन अवरुद्ध करने के साथ-साथ स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर एवं मुहम्मदपुर में कक्षा 2 और 5 के छात्र-छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे। बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिए जाने पर बीएसए ने शैक्षणिक गुणवत्ता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान बीएसए ने नौबतपुर विद्यालय में स्वयं बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील (MDM) का स्वाद भी चखा। भोजन की गुणवत्ता मेन्यू के अनुसार सही पाई गई।

इसके साथ ही बीएसए ने विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की सफाई और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!