Breaking News

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार।

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में थाना रोजा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना रोजा पुलिस को शिकायतकर्ता द्वारा सूचना दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक एवं पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस टीम ने अहमदपुर टिक्कल निवासी आरोपी कामरान को अहमदपुर टिक्कल जाने वाले फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी कामरान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!