Breaking News

कासगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, सात आरोपी दबोचे, 11 बाइक बरामद।

कासगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, सात आरोपी दबोचे, 11 बाइक बरामद।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी कासगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 11 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया गिरोह विभिन्न जनपदों से बाइक चोरी कर उन्हें स्क्रैप में बेचने के लिए ले जा रहा था। जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क पूरे जोन में फैला हुआ है और यह लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

संयुक्त पुलिस टीम ने कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद बाइकों के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!