Breaking News

नहर की सफाई न होने से होने से किसानों में आक्रोश।

नहर की सफाई न होने से होने से किसानों में आक्रोश।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। भुपौली पंप नहर से जुड़ी चहनियां माइनर की समय से सफाई न होने के कारण क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। माइनर में गाद और झाड़ियों के कारण पानी का प्रवाह बाधित है, जिससे कई किसानों की फसलों की सिंचाई अब तक नहीं हो सकी है।

किसानों का कहना है कि माइनर की सफाई कार्य बेहद धीमी गति से और आधा-अधूरा किया जा रहा है। नहर में पानी कछुआ चाल से चल रहा है, जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि माइनर कई स्थानों पर पटने के कगार पर पहुंच चुकी है।

ग्रामीणों के अनुसार चहनियां क्षेत्र में बेलवानी से चहनियां तक बनी यह माइनर वर्षों से उपेक्षित है। कुछ दिन पूर्व किसानों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई थी, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा सफाई कार्य शुरू कराया गया, लेकिन कुछ ही दिन में कार्य फिर ठंडे बस्ते में चला गया।

पूर्व प्रधान अशोक मिश्रा, सुभाष मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रामअवध यादव और सुरेश यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि लगभग बीस वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक सुशील सिंह द्वारा माइनर की सफाई कराई गई थी। उसके बाद आज तक नियमित सफाई नहीं हुई। किसानों का आरोप है कि औपचारिकता निभाने के लिए कुछ स्थानों पर सफाई कर मोबाइल से फोटो खींच ली गई, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही माइनर की पूर्ण सफाई कराकर सिंचाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!