Breaking News

एस.एस. कॉलेज के डॉ. अनुराग अग्रवाल बने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष।

एस.एस. कॉलेज के डॉ. अनुराग अग्रवाल बने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर स्थित एस.एस. कॉलेज के उपप्राचार्य एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बेंगलुरू में आयोजित इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष सह मैनेजिंग एडिटर पद पर जीत दर्ज की है। यह चुनाव 20 दिसंबर को गार्डन सिटी विश्वविद्यालय, बेंगलुरू में सम्पन्न हुआ।

इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत वाणिज्य विषय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों का एक पंजीकृत राष्ट्रीय संगठन है। यह संगठन वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में नीतिगत सुझाव देने, पाठ्यक्रम सुधार, शोध प्रकाशन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों के आयोजन तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करता है। संस्था के पदाधिकारियों का चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार किया जाता है।

इस वर्ष एसोसिएशन की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं चुनाव 19 से 21 दिसंबर तक गार्डन सिटी विश्वविद्यालय, बेंगलुरू में आयोजित हुए। भावी सत्र के लिए प्रो. एम. जयप्पा को संगठन का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं अन्य प्रमुख पदों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मतदान हुआ।

चुनाव परिणामों के अनुसार बिहार से प्रो. एन. के. झा उपाध्यक्ष, मुंबई से प्रो. कुलदीप शिवप्रसाद शर्मा महासचिव, हैदराबाद से प्रो. जस्ती रवि कुमार संयुक्त सचिव तथा शाहजहांपुर के डॉ. अनुराग अग्रवाल को कोषाध्यक्ष एवं मैनेजिंग एडिटर चुना गया।

बेंगलुरू में आयोजित सम्मान समारोह में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को विजय प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह प्रमाणपत्र एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष प्रो. के. एस. ठाकुर, कुलपति बाँसबाड़ा विश्वविद्यालय (राजस्थान) द्वारा प्रदान किए गए। समारोह में देशभर से आए शिक्षाविदों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रो. चिनप्पा, प्रो. पुरुषोत्तम राव, प्रो. टी. ए. शिवारे, प्रो. तायबाढे, प्रो. आशीष दबे, प्रो. अरविंद कुमार, प्रो. रामचंद्र गौड़ा तथा राजस्थान सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

जनपद लौटने पर डॉ. अनुराग अग्रवाल का महाविद्यालय में शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. ए. के. मिश्रा, प्राचार्य डॉ. आर. के. आज़ाद सहित डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. पद्मजा मिश्रा, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी एवं अन्य शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!