Breaking News

पूर्व सांसद रिज़वान जहीर की बढ़ीं मुश्किलें, फर्जी जमानतगीर मामले में एक और एफआईआर दर्ज।

पूर्व सांसद रिज़वान जहीर की बढ़ीं मुश्किलें, फर्जी जमानतगीर मामले में एक और एफआईआर दर्ज।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। झांसी के ललितपुर जेल में निरुद्ध पूर्व सांसद रिज़वान जहीर की कानूनी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व सांसद की जमानत के लिए प्रस्तुत किए गए फर्जी जमानतगीरों के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद सहित तीन लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद की जमानत के लिए जिन व्यक्तियों को जमानतगीर बताया गया था, उनके पते सत्यापन के दौरान गलत पाए गए। न्यायालय के आदेश पर की गई जांच में सामने आया कि जमानत के लिए दाखिल किए गए प्रपत्र फर्जी थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रोज़ अली, निवासी ग्राम परसिया गोसाईं, थाना लालिया, जनपद बलरामपुर और मोहर्रम अली, निवासी ग्राम परसिया गोसाईं, थाना लालिया ने 28 नवंबर 2025 को जेल में बंद पूर्व सांसद रिज़वान जहीर को जमानत दिलाने के लिए अपने जमानत प्रपत्र एवं शपथ पत्र न्यायालय में दाखिल किए थे।

जब ललिया थाना पुलिस द्वारा जमानतगीरों के पते का सत्यापन कराया गया, तो जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों व्यक्ति ग्राम लालपुर विशुनपुर के निवासी नहीं हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा भी प्रमाण पत्र जारी कर पते गलत होने की पुष्टि की गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जेल में निरुद्ध रिज़वान जहीर ने कथित रूप से जानबूझकर फर्जी पते वाले जमानतगीरों के प्रपत्र न्यायालय में प्रस्तुत कराए, ताकि फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उन्हें जमानत मिल सके।

इस आधार पर पुलिस ने रिज़वान जहीर खान, रोज़ अली और मोहर्रम अली के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

पूर्व सांसद के विरुद्ध एक के बाद एक दर्ज हो रहे मामलों से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!