Breaking News

जन्मदिन को बनाया सेवा दिवस, अस्पताल में मरीजों को बांटे कंबल।

जन्मदिन को बनाया सेवा दिवस, अस्पताल में मरीजों को बांटे कंबल।

चंदौली। नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वावधान में मानव सेवा ही धर्म के संकल्प के साथ इस वर्ष भी समिति अध्यक्ष अंकित जायसवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर बाबा कीनाराम मेडिकल अस्पताल (कमलापति हॉस्पिटल) में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज, नौबतपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अमित सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और नवयुवक जन सेवा समिति समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

समिति अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी उन्होंने अपने जन्मदिन पर सामाजिक दायित्व निभाने का प्रयास किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन जैसे खास अवसर पर समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए और जरूरतमंदों को सहायता मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, समिति प्रबंधक सुशील शर्मा, जवाहर पांडे, अमन अली, गोमसी मोदनवाल, हिमांशु मोदनवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!